देश की खबरें | कोविड: कर्नाटक सरकार पाबंदियों पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी: बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के नए समूह (क्लस्टर) उभरने और महामारी के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के खतरे के मद्देनजर संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से छात्रावासों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने का बृहस्पतिवार को निर्णय लिया।

बेंगलुरु, नौ दिसंबर कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के नए समूह (क्लस्टर) उभरने और महामारी के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के खतरे के मद्देनजर संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से छात्रावासों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने का बृहस्पतिवार को निर्णय लिया।

सरकार ने कहा कि पाबंदियां लगाने के संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। एक सप्ताह तक स्थिति का विश्लेषण करने के बाद रात्रि कर्फ्यू और क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पाबंदी जैसे उपायों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ''हमारी तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के प्रमुख डॉ.एम.के सुदर्शन ने कोविड के संबंध में वर्तमान स्थिति के बारे में हमें सूचित किया है। उन्होंने ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में विवरण साझा किया है। उनके अनुसार वर्तमान आंकड़ों और संक्रमण दर को देखते हुए बड़ी चिंता की कोई बात नहीं है।''

बोम्मई ने कैबिनेट की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार को लगा कि छात्रावासों और उनके प्रबंधन के लिये नए दिशा-निर्देश जारी करने जैसे कुछ एहतियाती कदम उठाने की अभी भी जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमने क्लस्टर प्रबंधन के लिए पहले ही समान दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यदि एक स्थान पर संक्रमण के तीन से अधिक मामले हैं, तो इसे क्लस्टर घोषित किया जाएगा, और इस तरह के उपाय जारी रहेंगे।''

उन्होंने कहा कि मंत्रियों की सलाह पर उसी तरह विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जैसे इस साल की शुरुआत में आयोजित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\