COVID-19 Vaccination: पाकिस्तान ने पांच करोड़ खुराक का आंकड़ा पार किया
पाकिस्तान ने कोविड-19 रोधी टीके की पांच करोड़ खुराक देने की उपलब्धि हासिल कर ली है. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान टीके की 11,01,973 खुराक दी गयीं. अब तक कुल 5,09,85,184 खुराक लगाई जा चुकी हैं.
इस्लामाबाद, 27 अगस्त: पाकिस्तान ने कोविड-19 रोधी टीके की पांच करोड़ खुराक देने की उपलब्धि हासिल कर ली है. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान टीके की 11,01,973 खुराक दी गयीं. अब तक कुल 5,09,85,184 खुराक लगाई जा चुकी हैं. पाकिस्तान में अब तक 1,52,69,699 लोगों को टीके की दोनों खुराक के साथ पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है. यह आंकड़ा देश की कुल आबादी के छह प्रतिशत से अधिक है. पाकिस्तान ने इस वर्ष के अंत तक देश के सात करोड़ लोगों का संपूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है.
इस बीच, पाकिस्तान में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,016 नये मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,144,341 हो गयी. पाकिस्तान में कोविड-19 के 95 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 25,415 पर पहुंच गयी.
यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | अफगानिस्तान से आने वाले 4,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर रहा है पाकिस्तान
गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। सिंध प्रांत सबसे अधिक प्रभावित है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

