एजेंसी न्यूज

COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण 160 नए मामले सामने आए, 2 और लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के 160 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,886 है. स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक और केरल में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है.

COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण 160 नए मामले सामने आए, 2 और लोगों की मौत
Covid-19 (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 24 जनवरी : भारत में कोविड-19 (COVID-19) के 160 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,886 है. स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक और केरल में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. वायरस के नए स्वरूप के सामने आने और ठंड की स्थिति के कारण पांच दिसंबर, 2023 के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में कोविड-19 के 841 नए मामले आए थे जो मई 2021 में सामने आए मामलों का 0.2 प्रतिशत है जब मामले चरम पर थे.

कुल उपचाराधीन मरीजों में अधिकतर (करीब 92 प्रतिशत) गृह पृथक-वास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. सूत्रों ने कहा, ‘‘मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि वायरस के जेएन.1 स्वरूप से न तो घातक रूप से नए मामलों में वृद्धि हो रही है और न ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या या मृत्यु दर बढ़ी है.’’

भारत ने पूर्व में कोविड-19 की तीन लहरें आ चुकी हैं. अप्रैल-जून 2021 के दौरान डेल्टा लहर में दैनिक नए मामलों और मौतों की संख्या अत्यधिक दर्ज की गई थी. सात मई, 2021 को कोविड-19 के सबसे अधिक 4,14,188 नए मामले और 3,915 लोगों की मौत दर्ज की गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में कोविड के 236 नये मामले सामने आये, 3 मरीजों की मौत

2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण के कारण देश भर में 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).