एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: 40 दिन बाद कोरोना के 50 हजार से कम केस, एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 5.37 लाख हुई

भारत में करीब 40 दिन बाद कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम रही और देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,31,421 हो गई. इसके अलावा, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 5,37,045 हो गई.

COVID-19 Update: 40 दिन बाद कोरोना के 50 हजार से कम केस, एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 5.37 लाख हुई
कोविड-19 (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 फरवरी : भारत में करीब 40 दिन बाद कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम रही और देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,31,421 हो गई. इसके अलावा, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 5,37,045 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण के 44,877 नए मामले सामने आए तथा 684 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,08,665 हो गई. देश में चार जनवरी को संक्रमण के 37,379 नए मामले सामने आए थे. भारत में लगातार सातवें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम रही.

देश में अभी 5,37,045 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.26 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 73,398 की कमी दर्ज की गई. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.55 प्रतिशत है. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : COVID-19- पुनः संक्रमित होने के 30 दिन बाद ज्यादातर लोगों को कोविड जांच करवाने की जरूरत क्यों पड़ती है?

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).