देश की खबरें | कोविड-19: भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या गिरकर 1,11,472 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,16,117 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 1,11,472 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,16,117 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 1,11,472 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह यह जानकारी दी।
मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 243 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,13,724 हो गई। देश में कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार 21 दिन से एक लाख से कम बने हुए हैं।
देश में अभी 1,11,472 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और यह संख्या कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,409 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.54 प्रतिशत हो गई है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.00 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.26 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अब तक कुल 4,22,70,482 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 177.44 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण 243 लोगों की मौत हुई, जिनमें से केरल में 181 मरीजों की मौत हुई, जबकि कर्नाटक में 19 लोगों की महामारी से जान गयी।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 5,13,724 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,43,695, केरल में 65,161, कर्नाटक में 39,919, तमिलनाडु में 38,002, दिल्ली में 26,119, उत्तर प्रदेश में 23,450 और पश्चिम बंगाल में 21,172 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

