एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: देश में दैनिक संक्रमण दर तीन प्रतिशत के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,084 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,30,101 हो गई। वहीं, देश में संक्रमण की दैनिक दर करीब चार महीने बाद तीन प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

देश की खबरें | कोविड-19: देश में दैनिक संक्रमण दर तीन प्रतिशत के पार पहुंची

नयी दिल्ली, 13 जून भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,084 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,30,101 हो गई। वहीं, देश में संक्रमण की दैनिक दर करीब चार महीने बाद तीन प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 10 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,771 हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 47,995 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,482 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.21 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,57,335 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 195.19 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 10 मामले सामने आए, जिनमें केरल तथा दिल्ली में तीन-तीन, महाराष्ट्र में दो और मिजोरम तथा पंजाब में एक-एक मामला सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,24,771 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,870, केरल के 69,835, कर्नाटक के 40,108, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,221, उत्तर प्रदेश के 23,525 और पश्चिम बंगाल के 21,205 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).