एजेंसी न्यूज

COVID-19: उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन वृद्धि

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,383 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,12,57,720 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,09,394 दर्ज की गयी और इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में यह लगातार दूसरे दिन वृद्धि है.

COVID-19: उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन वृद्धि
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 41,383 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,12,57,720 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,09,394 दर्ज की गयी और इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में यह लगातार दूसरे दिन वृद्धि है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 507 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,18,987 हो गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,224 की वृद्धि हुई है. बुधवार को इस महामारी का पता लगाने के लिए 17,18,439 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अभी तक कुल 45,09,11,712 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गयी. यह लगातार 31वें दिन तीन प्रतिशत से कम है. साप्ताहिक संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत दर्ज की गयी. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,04,29,339 हो गयी है और मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. अभी तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 41.78 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : Delhi: इंसाफ में देरी से खिझे शख्स ने कड़कड़डूमा कोर्ट में किया हंगामा, ‘तारीख पर तारीख’ के नारे लगाकर तोड़े फर्नीचर और कंप्यूटर

आंकड़ों के अनुसार, जिन 507 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 165 की मौत महाराष्ट्र में और 105 लोगों की मौत केरल में हुई. अभी तक देश में इस संक्रामक रोग से 4,18,987 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,30,918 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,262 की कर्नाटक, 33,809 की तमिलनाडु, 25,039 की दिल्ली, 22,739 की उत्तर प्रदेश, 18,027 की पश्चिम बंगाल और 16,246 लोगों की मौत पंजाब में हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).