देश की खबरें | कोविड-19: देश में पिछले 211 दिनों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सर्वाधिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,55,319 दर्ज की गई, जो पिछले 211 दिन में सर्वाधिक है। साथ ही, 442 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है।
ओमीक्रोन के कुल 4,868 मामलों में से 1,805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,281 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले सामने आए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों का प्रतिशत संक्रमण के कुल मामलों का 2.65 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 96.01 प्रतिशत हो गई है। देश में पिछले साल 26 मई को एक दिन में संक्रमण के 2,11,298 मामले सामने आए थे।
पिछले 24 घंटों में कोविड का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,33,873 का इजाफा हुआ है। मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 11.05 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.82 प्रतिशत है।
बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 3,46,30,536 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक टीके की 153.80 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
जिन 442 मरीजों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है उनमें से 296 केरल से और 23 दिल्ली से थे।
देश में कोविड-19 के कारण अब तक हुई कुल 4,84,655 मौतों में से महाराष्ट्र में 1,41,669 लोगों की, केरल में 49,776 लोगों की, कर्नाटक में 38,379 लोगों की, तमिलनाडु में 36,886 लोगों की, दिल्ली में 25,200 लोगों की, उत्तर प्रदेश में 22,937 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 19,936 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

