एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 8774 नए मामले सामने आये, 621 मौते हुई

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,774 नए मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,45,72,523 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,691 रह गयी जो 543 दिन में सबसे कम है.

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 8774 नए मामले सामने आये, 621 मौते हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,774 नए मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,45,72,523 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,691 रह गयी जो 543 दिन में सबसे कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 621 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,68,554 हो गयी है. कोरोना वायरस संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 51 दिनों से 20,000 से कम और लगातार 154वें दिन 50,000 से कम है. आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,691 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.34 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,328 मामलों की गिरावट आयी है. मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 0.80 प्रतिशत दर्ज की गयी. यह पिछले 55 दिनों से दो प्रतिशत से कम है. साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.85 प्रतिशत दर्ज की गयी. यह पिछले 14 दिनों से एक प्रतिशत से कम है.

इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,39,98,278 हो गयी है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.36 प्रतिशत हो गई. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 121.94 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे. देश में पिछले 24 घंटों में 621 लोगों की मौत हुई है. इनमें से केरल में 554 और महाराष्ट्र में 71 लोगों की मौत हुई है. केरल पिछले कुछ दिन से कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या का फिर से मिलान कर रहा है जिससे राज्य में मृतकों की अधिक संख्या दर्ज की जा रही है. यह भी पढ़ें : COVID-19: ओडिशा के मयूरभंज में बढ़ी चिंता, सरकारी स्कूल की 25 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

देश में अभी तक इस महामारी से 4,68,554 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में 1,40,908, केरल में 39,679, कर्नाटक में 38,196, तमिलनाडु में 36,454, दिल्ली में 25,096, उत्तर प्रदेश में 22,910 और पश्चिम बंगाल में 19,450 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).