देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 72,39,389 हुये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के 63,509 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 72,39,389 हो गये, जबकि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 63 लाख से अधिक हो चुकी है और मरीजों के ठीक होने की दर 87.05 प्रतिशत पहुंच गई।
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर देश में कोविड-19 के 63,509 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 72,39,389 हो गये, जबकि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 63 लाख से अधिक हो चुकी है और मरीजों के ठीक होने की दर 87.05 प्रतिशत पहुंच गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे कोविड-19 से संबंधित आंकड़ों को अद्यतन किया।
अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में बीमारी से 730 और मरीजों की मौत हो गयी । इन मौतों के साथ ही देश में महामारी से मरने वाले लोगों की तक की संख्या 1,10,586 पर पहुंच गयी है।
लगातार छह दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख के नीचे है।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,26,876 है, जो कुल मामलों का 11.42 प्रतिशत है, जबकि अब तक इस बीमारी से ठीक हुये लोगों की संख्या बढ़कर 63,01,927 हो गई है।
देश में कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार किया था।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए मंगलवार को 11,45,015 नमूनों की जांच की गई, जबकि देशभर में 13 अक्टूबर तक कुल 9,00,90,122 नमूनों की जांच हो चुकी है।
कृष्ण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

