भारत में कोविड-19 के मामले 64 दिन में 100 से हुए एक लाख
स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्डमीटर्स से मिले आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 25 दिन में 100 से एक लाख हुए थे, वहीं स्पेन में मामलों को एक लाख होने में 30 दिन लगे थे।
नयी दिल्ली, 19 मई भारत में कोविड-19 के मामले 64 दिन में 100 से एक लाख तक पहुंच गए हैं। अमेरिका, स्पेन और इटली जैसे देशों की तुलना में भारत में मामले काफी धीमी गति से बढ़े हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्डमीटर्स से मिले आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 25 दिन में 100 से एक लाख हुए थे, वहीं स्पेन में मामलों को एक लाख होने में 30 दिन लगे थे।
वहीं जर्मनी में 35, इटली में 36, फ्रांस में 39 और ब्रिटेन में 42 दिन में मामले 100 से एक लाख हुए थे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 134 लोगों की मौत हुई और 4,970 नए मामले सामने आए।
इसके साथ ही देश में मंगलवार को कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 3,163 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,01,139 हो गए।
मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के 7.1 मामले हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 60 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

