विदेश की खबरें | कोविड-19 बूस्टर खुराक से समानता के दावे का 'उपहास' बना: डब्ल्यूएचओ अफ्रीका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र सहित मोएती और अन्य अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में बूस्टर खुराक के खिलाफ आगाह किया था क्योंकि 1.3 अरब लोगों की आबादी वाले महाद्वीप पर दो फीसदी से भी कम आबादी का पूरी तरह से कोविड-19 टीकाकरण हो पाया है।
अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र सहित मोएती और अन्य अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में बूस्टर खुराक के खिलाफ आगाह किया था क्योंकि 1.3 अरब लोगों की आबादी वाले महाद्वीप पर दो फीसदी से भी कम आबादी का पूरी तरह से कोविड-19 टीकाकरण हो पाया है।
मोएती ने कहा कि अफ्रीका में नए मामलों में कमी आ रही है और टीके की अधिक खुराक महाद्वीप पहुंच रही है, लेकिन अफ्रीका प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है क्योंकि अमेरिका जैसे अमीर देश ने बूस्टर खुराक लगाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि अफ्रीका में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वायरस का अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब महाद्वीप के 54 देशों में से अधिकांश में फैल चुका है। पूरे महाद्वीप में अब तक 73 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 1,86,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को सभी अमेरिकियों को कोविड-19 वर्धक (बूस्टर) खुराक लेने की सिफारिश की ताकि संक्रमण से उनकी सुरक्षा बढ़ायी जा सके।
एपी
शफीक उमा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

