कोविड-19 बॉडी बैग खरीद ‘घोटाला’: मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर को मिली गिरफ्तारी से दो दिन की अस्थायी राहत

मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर को कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों के शव रखने के लिए खरीदे गए ‘बॉडी बैग’में कथित घोटाले के आरोप में सोमवार को गिरफ्तारी से दो दिनों की अस्थायी राहत मिल गई।

मुंबई, 04 सितंबर: मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर को कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों के शव रखने के लिए खरीदे गए ‘बॉडी बैग’में कथित घोटाले के आरोप में सोमवार को गिरफ्तारी से दो दिनों की अस्थायी राहत मिल गई. मुंबई पुलिस ने बम्बई उच्च न्यायालय को बताया कि वे किशोरी को अगले दो दिन तक गिरफ्तार नहीं करेंगे, जिसके बाद उन्हें यह अस्थायी राहत मिली. एक निचली अदालत ने पिछले सप्ताह पेडनेकर की अग्रिम जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वह एक ऐसे आर्थिक अपराध की आरोपी हैं, जिससे जनता का भारी भरकम राशि संलिप्त है. याचिका खारिज होने के बाद किशोरी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

न्यायमूर्ति एन.जे. जामदार की एकल पीठ ने पेडनेकर की याचिका पर सुनवाई की. पेडनेकर के वकील राहुल अरोते ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता एक पूर्व महापौर हैं, जिन्हें मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है. पुलिस की ओर से पेश हुए अभियोजक ने समय मांगा और कहा कि मामले के जांच अधिकारी अदालत में मौजूद हैं और पुलिस बुधवार तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी. इसके बाद पीठ ने मामले को बुधवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाख (ईओडब्लू) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित विभिन्न धाराओं के तहत पेडनेकर और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

शिकायत में महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों के शव के लिए ‘बॉडी बैग’, अन्य के लिए मास्क व अन्य वस्तुओं की खरीद और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधन में अनियमितता व निधि का गलत तरीके से प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है. पेडनेकर ने अग्रिम जमानत याचिका में दावा किया कि उन्हें मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और उनके खिलाफ शिकायत राजनीतिक से प्रेरित है. उन्होंने दावा किया कि शिवसेना पार्टी में टूट के बाद उनपर मामला दर्ज किया गया और उन्हें उद्धव ठाकरे गुट से ताल्लुक रखने के लिए निशाना बनाया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका