देश की खबरें | कोविड-19 : बीएमसी टीकाकरण केंद्र आने में असमर्थ लोगों को घर जा कर टीका लगाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रयोग के तौर पर शुक्रवार से कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान के तहत घर-घर जाकर उन लोगों को टीका लगाने का काम शुरू करेगी जो टीकाकरण के लिए केंद्रों तक आने में सक्षम नहीं हैं।

मुंबई, 29 जुलाई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रयोग के तौर पर शुक्रवार से कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान के तहत घर-घर जाकर उन लोगों को टीका लगाने का काम शुरू करेगी जो टीकाकरण के लिए केंद्रों तक आने में सक्षम नहीं हैं।

उसने कहा कि यह पहल ‘‘के-पूर्वी प्रशासनिक वार्ड’’ से शुरू की जाएगी जिसमें अंधेरी ईस्ट, मारोल, चकाला और अन्य पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र आते हैं।

बीएमसी ने बृहस्पतिवार दोपहर को एक बयान में कहा कि जो नागरिक शारीरिक या चिकित्सकीय कारणों से, टीकाकरण के लिए केंद्रों तक आने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें 30 जुलाई से शुरू हो रहे इस अभियान के तहत टीका लगाया जाएगा।

उसने कहा कि विशेषज्ञ समिति के निर्देशानुसार, इन नागरिकों को कोवैक्सीन की खुराक दी जाएगी और टीकाकरण प्रक्रिया विशेषज्ञों की उपस्थिति में होगी तथा सभी जरूरत एहतियात बरती जाएंगी।

महानगरपालिका ने कहा कि उन नागरिकों को घर जा कर टीका लगाने की मांग उठ रही थी जो विभिन्न शारीरिक या चिकित्सकीय कारणों से चलने-फिरने में अक्षम हैं और टीकाकरण केंद्र तक जाने में असमर्थ हैं।

बीएमसी ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए टीकाकरण गैर सरकारी संगठन प्रोजेक्ट मुंबई की मदद से किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका