देश की खबरें | कोविड- 19 : लद्दाख में 11 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमित लोगों की संख्या 20,962 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।
लेह, एक नवंबर लद्दाख में कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमित लोगों की संख्या 20,962 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।
उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 67 है जिनमें 62 लेह में और पांच कारगिल जिले में है।
अधिकारियों ने लेह के शालोक सेमफुकपा माठो इलाके को, संक्रमण के मामलों की संख्या को देखते हुए सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र घोषित किया है।
पिछले वर्ष कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद से लद्दाख में कोविड-19 के कारण 207 लोगों की मौत हुई है जिनमें 149 लोगों की लेह में और 58 की कारगिल में मौत हुई हैं।
उन्होंने बताया कि नौ रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद, महामारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 20,687 हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी नए मामले लेह से हैं।
उन्होंने कहा कि लद्दाख में कुल 388 नमूने नेगेटिव पाए गए हैं।
लद्दाख में रविवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

