जरुरी जानकारी | निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक की कीमत 225 रुपये हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीका बनाने वाली कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए विकसित अपने टीकों की कीमत में कटौती करते हुए 225 रुपये प्रति खुराक करने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल टीका बनाने वाली कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए विकसित अपने टीकों की कीमत में कटौती करते हुए 225 रुपये प्रति खुराक करने की घोषणा की है।

नई कीमत निजी अस्पतालों में आपूर्ति की जाने वाली एहतियाती खुराकों पर ही लागू होगी। टीका विनिर्माताओं ने सरकार के साथ चर्चा के बाद कीमतों में कटौती करने की घोषणा की है।

कोविशील्ड टीका बनाने वाली कंपनी एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा कि निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड टीके की एक खुराक की कीमत को 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया गया है।

इसी तरह स्वदेशी स्तर पर कोवैक्सीन टीका बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक की सह-संस्थापक एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा ईला ने एक ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के साथ परामर्श के बाद निजी अस्पतालों को आपूर्ति की जाने वाली कोवैक्सीन खुराक की कीमत को 1,200 रुपये से घटाकर 225 रुपये किया जा रहा है।

केंद्र सरकार की तरफ से देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान में एसआईआई और भारत बायोटेक की तरफ से बड़े पैमाने पर टीके मुहैया कराए गए हैं। इन दोनों कंपनियों का निजी अस्पतालों में लगाए जाने वाले कोविड टीके की एक खुराक की कीमत में बड़े पैमाने पर कटौती करने का फैसला एहतियाती खुराक लगाने के सरकार के फैसले को देखते हुए अहम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को 10 अप्रैल से एहतियाती खुराक लगाई जाएगी। यह खुराक उन्हीं लोगों को लगेगी जिन्हें कोविड टीके की दूसरी खुराक लिए हुए नौ महीने पूरे हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक 15 साल से अधिक उम्र के करीब 96 फीसदी लोगों ने कोविड टीके की कम-से-कम एक खुराक ले ली है जबकि दोनों खुराक लेने वाले लोगों की संख्या करीब 83 फीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\