देश की खबरें | बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर चचेरे भाई की पीट पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के यमुनापार खीरी थाना अंतर्गत परमानंद इंटर कालेज में पढ़ने वाले दसवीं के एक छात्र सत्यम की सोमवार को एक समुदाय विशेष के लोगों ने कथित रूप से पीट पीटकर हत्या कर दी।

प्रयागराज, 29 अगस्त जिले के यमुनापार खीरी थाना अंतर्गत परमानंद इंटर कालेज में पढ़ने वाले दसवीं के एक छात्र सत्यम की सोमवार को एक समुदाय विशेष के लोगों ने कथित रूप से पीट पीटकर हत्या कर दी।

खीरी थाने के एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि स्कूल से छुट्टी के बाद 15 वर्षीय सत्यम अपनी चचेरी बहन के साथ घर वापस आ रहा था और रास्ते में एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर सत्यम को उन लोगों ने लाठी डंडों से पीटा। सत्यम को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) संतोष कुमार मीना ने कहा कि परमानंद इंटर कालेज में छात्रों के बीच किसी मुद्दे को लेकर कुछ विवाद हुआ था जिसे अध्यापकों ने बीच बचाव कर शांत करा दिया था। स्कूल छूटने के बाद रास्ते में उनके बीच फिर से झगड़ा हुआ जिसमें सत्यम की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोर के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एसएचओ सिंह ने बताया कि दो आरोपियों - यूसुफ (खीरी गांव के ग्राम प्रधान) और एक नाबालिग छात्र समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

खीरी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया । लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने रास्ता खाली कर दिया।

सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सत्यम के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) भेजा गया है।

- राजेंद्र नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड