देश की खबरें | अदालत का विदेश मंत्रालय को निर्देश : अमेरिकी महिला को निर्वासित करने के मामले में उसकी याचिका को ही प्रतिवेदन माने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने विदेश मंत्रालय और आव्रजन ब्यूरो को निर्देश दिया कि वह अमेरिकी महिला की याचिका को ही उसका प्रतिवेदन माने जिसमें उसने अपने निर्वासन को चुनौती दी है और भारत यात्रा करने के लिए जारी वीजा बहाल करने का अनुरोध किया है।

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने विदेश मंत्रालय और आव्रजन ब्यूरो को निर्देश दिया कि वह अमेरिकी महिला की याचिका को ही उसका प्रतिवेदन माने जिसमें उसने अपने निर्वासन को चुनौती दी है और भारत यात्रा करने के लिए जारी वीजा बहाल करने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने यह निर्देश देते हुये कहा कि महिला को छह मार्च को कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने पर निर्वासित किया गया और इस दौरान न तो उसे लिखित में कोई आदेश या रिकॉर्ड दिया गया और न उसे वापस भेजने के बारे में कोई कारण ही बताया गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

अदालत ने 22 जून को दिए अपने आदेश में छह हफ्ते में उसके प्रतिवेदन पर फैसला लेने और इस संबंध में आदेश जारी कर इस निर्णय की वजह भी बताने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी महिला ने दावा किया कि उसके पास वर्ष 2026 तक भारत में बहु प्रवेश वीजा है। इसके बावजूद उसे निर्वासित किया गया।

यह भी पढ़े | YUKTI 2.0: मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लॉन्च किया युक्ति-2 पोर्टल, छात्र समेत इन्हें मिलेगी मदद.

महिला ने कहा कि वह वर्ष 2014 से नियमित रूप से भारत की यात्रा कर रही है, लेकिन जब उसने बिजनेस वीजा के लिए आवेदन किया तो उसे नामंजूर कर दिया गया।

महिला की ओर से उनके वकील ने अदालत को बताया, ‘‘ बिजनेस वीजा का आवेदन खारिज किए जाने के बावजूद बहु प्रवेश पर्यटन वीजा वैध था और भारत में वह आना जारी रहेंगी।’’’

वकील ने बताया कि छह मार्च को कोलकाता हवाई अड्डे पर आने पर उन्हें निर्वासित कर दिया जिसके बाद वह दुबई लौट गई, जहां वह रहती है। उन्होंने बताया कि वह भारत आने को इच्छुक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\