देश की खबरें | न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले को उन्नाव से दिल्ली स्थानांतरित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने एक व्यक्ति की बेटी की दहेज हत्या के मामले को उत्तर प्रदेश के उन्नाव से यहां तीस हजारी अदालत में स्थानांतरित किया है।

नयी दिल्ली, 21 जून उच्चतम न्यायालय ने एक व्यक्ति की बेटी की दहेज हत्या के मामले को उत्तर प्रदेश के उन्नाव से यहां तीस हजारी अदालत में स्थानांतरित किया है।

न्यायालय ने इस व्यक्ति की उस याचिका पर गौर किया जिसमें कहा गया है कि आरोपी राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोग हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 3870 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 132075 हुई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शीर्ष अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि ज्योति सिंह की 14 मई, 2019 को उन्नाव में उसकी ससुराल में गोली लगने से मौत हो गई थी और उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘‘हत्या के मामले को आत्महत्या के मामले के रूप में चित्रित किया।’’

इसमें कहा गया है कि इसके अलावा, पीड़िता के ससुर और आरोपियों में से एक मुन्नू सिंह चौहान, जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वह राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति हैं और ‘ब्लॉक प्रमुख’ के पद पर है।

यह भी पढ़े | भारत- चीन सीमा तनाव: एलएसी विवाद पर राहुल गांधी का तंज, कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं.

याचिका में कहा गया है कि मुन्नू भाजपा से बर्खास्त विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का एक करीबी सहयोगी है।

सेंगर को दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी ठहराया है।

पीड़िता के पिता राकेश सिंह की ओर से पेश वकील की दलीलों पर न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन ने संज्ञान लिया। याचिका में उन्हें जान का खतरा बताते हुए मामले को उन्नाव अदालत से बाहर भेजने का आग्रह किया गया था।

इसके बाद न्यायालय ने मामले को यहां तीस हजारी में एक अदालत में स्थानांतरित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\