देश की खबरें | न्यायालय आजम खां के बेटे की याचिका पर अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि सपा सांसद आजम खां के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान की, उप्र विधानसभा के लिये उनका निर्वाचन निरस्त करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि सपा सांसद आजम खां के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान की, उप्र विधानसभा के लिये उनका निर्वाचन निरस्त करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

उच्च न्यायालय ने इस आधार पर उनका निर्वाचन रद्द किया कि उनकी चुनाव लड़ने की उम्र नहीं हुयी थी और वह 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे।

यह भी पढ़े | Union Minister Smriti Irani Tests Positive For Covid-19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ को निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश में की गयी कुछ टिप्पणियों को लेकर अलग से एक याचिका भी दायर की गयी है।

उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग की अपील बुधवार को सूचीबद्ध नहीं हुयी है।

यह भी पढ़े | CAT 2020 Admit Card Released: कैट परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड.

इस पर पीठ ने कहा कि दोनों अपील पर एक साथ सुनवाई करना बेहतर होगा। इसके साथ ही पीठ ने सुनवाई अगले सप्ताह के लिये स्थगित कर दी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह निर्वाचन आयोग से कहा था कि वह प्रदेश के रामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली इस सीट के लिये उपचुनाव कराने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करे।

शीर्ष अदालत ने खान का चुनाव निरस्त करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से 17 जनवरी को इंकार कर दिया था लेकिन उसने निर्वाचन आयोग और पराजित उम्मीदवार बसपा के नवाज अली खान को नोटिस जारी किये थे।

खान 11 मार्च 2017 को समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुये थे। इनके निर्वाचन को बसपा के पराजित उम्मीदवार ने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट और वीजा पर दर्ज अब्दुल्ला खान की जन्म तिथि के आधार पर उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\