देश की खबरें | चारधाम राजमार्ग परियोजना पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि चारधाम राजमार्ग चौड़ीकरण से जुड़े मामलों पर वह 14 मई, शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इससे पहले केन्द्र ने न्यायालय को बताया था कि चूंकि यह राजमार्ग चीन की सीमा तक जाता है, ऐसे में यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

नयी दिल्ली, 11 मई उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि चारधाम राजमार्ग चौड़ीकरण से जुड़े मामलों पर वह 14 मई, शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इससे पहले केन्द्र ने न्यायालय को बताया था कि चूंकि यह राजमार्ग चीन की सीमा तक जाता है, ऐसे में यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 900 किलोमीटर लंबी राजमार्ग परियोजना का लक्ष्य उत्तराखंड स्थित चार धाम... बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को सभी मौसमों में जोड़े रखना है।

यह मामला सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की अवकाश पीठ में आया है।

इस मामले में न्यायालय में पेश हुए और तीन सप्ताह के लिए सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध कर रहे अधिवक्ता ने न्यायालय ने कहा, ‘‘यह सीमा पर बनने वाली सड़क का मसला है। इसमें हम इतना समय नहीं दे सकते। यह महत्वपूर्ण है।’’

अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने शीर्ष अदालत को बताया कि यह सड़क चीन की सीमा तक जाती है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तीन सप्ताह के स्थगन का विरोध करते हुए कहा कि मामले पर जल्दी सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। सड़क चीन की सीमा तक जाती है।’’

अदालत ने सभी पक्षों से कहा कि वे इस संबंध में न्यायालय द्वारा पहले दिए गए आदेशों की प्रति उसके समक्ष पेश करें और मामले पर अगली सुनवाई 14 मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड