देश की खबरें | न्यायालय ने बिहार विद्यापीठ जमीन मामले में पटना उच्च न्यायालय की कार्यवाही पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बिहार विद्यापीठ की 32 एकड़ ‘‘निजी’’ भूमि के अधिग्रहण के संबंध में राज्य सरकार को निर्देश देने वाली पटना उच्च न्यायालय की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने बिहार विद्यापीठ की 32 एकड़ ‘‘निजी’’ भूमि के अधिग्रहण के संबंध में राज्य सरकार को निर्देश देने वाली पटना उच्च न्यायालय की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी।

राजधानी पटना में स्थित बिहार विद्यापीठ की इस जमीन पर एक समय 'सदाकत आश्रम' नाम से कांग्रेस पार्टी का कार्यालय था।

न्यायमूर्ति एस ए नज़ीर और न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की पीठ ने विद्यापीठ की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान और अधिवक्ता शोएब आलम की दलीलों पर संज्ञान लिया।

अधिवक्ताओं ने शीर्ष अदालत से कहा कि पटना उच्च न्यायालय एक जनहित याचिका क्षेत्राधिकार में निजी संपत्ति के संबंध में आदेश पारित कर रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में गंगा के तट पर 32 एकड़ में फैले बिहार विद्यापीठ की स्थापना महात्मा गांधी ने छह फरवरी, 1921 को की थी। यहां पर कई दशकों तक 'सदाकत आश्रम' नाम से कांग्रेस पार्टी का कार्यालय मौजूद था।

सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत एक निजी सोसायटी बिहार विद्यापीठ ने अधिवक्ता फौजिया शकील के माध्यम से शीर्ष अदालत का रुख किया और याचिका में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे उच्च न्यायालय इस मामले में आदेश पारित कर रहा है जो संविधान के तहत सोसायटी के अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\