देश की खबरें | कुलपति प्रो. विनय पाठक के खिलाफ जांच पर अदालत ने लगाई रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के तत्कालीन कुलपति प्रो. पीके मिश्रा द्वारा कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक के खिलाफ कराई गई जांच पर रोक लगा दी है।

लखनऊ, तीन मार्च इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के तत्कालीन कुलपति प्रो. पीके मिश्रा द्वारा कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक के खिलाफ कराई गई जांच पर रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ ने प्रो. पाठक द्वारा दायर रिट याचिका पर यह आदेश पारित किया।

याचिका में एक फरवरी, 2023 के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के 21 नवंबर, 2022 के पत्र का हवाला देते हुए, प्रो. पाठक के विरुद्ध जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया गया था।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पारित अपने अंतरिम आदेश में अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया न तो यूजीसी ने अपने 21 नवंबर, 2022 के पत्र में विश्‍वविद्यालय को जांच के लिए अधिकृत किया है और न ही विश्‍वविद्यालय अधिनियम का कोई प्रावधान या अन्य कोई भी वैधानिक प्रावधान विश्वविद्यालय को जांच की शक्ति देता है।

इन टिप्पणियों के साथ पीठ ने अगली सुनवाई तक प्रस्तावित जांच पर रोक लगाने का आदेश देते हुए, राज्य सरकार, यूजीसी व एकेटीयू को चार सप्ताह में जवाबी हलफ़नामा दाखिल करने का आदेश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें