एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अश्लील फिल्म मामले में अदलात ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अश्लील फिल्मों के निर्माण और कुछ ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के मामले मे गिरफ्तार राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

देश की खबरें | अश्लील फिल्म मामले में अदलात ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मुंबई, 27 जुलाई अश्लील फिल्मों के निर्माण और कुछ ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के मामले मे गिरफ्तार राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

कुंद्रा की पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्हें मंगलवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुंद्रा ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।

अपराध शाखा ने इससे पहले अदालत को बताया था कि कुंद्रा किसी व्यक्ति को 12 लाख अमेरिकी डॉलर में 119 वयस्क फिल्में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि कुंद्रा ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी जिसने लंदन स्थित केनरिन प्राइवेट लिमिटेड के जरिये ‘हॉटशॉट्स’ ऐप खरीदा जिससे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डाले जाते थे।

आरोपी के कार्यालय पर तलाशी के दौरान पुलिस ने 51 अश्लील वीडियो पाए जाने का दावा किया है जिसमें से 35 पर हॉटशॉट्स का लोगो था और 16 पर बॉलीफेम का लोगो लगा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).