रांची, तीन जुलाई कोरोना वायरस के चलते लागू किए गये लॉकडाउन के दौरान झारखंड में 116 बच्चों के लापता होने के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से इस मामले में जवाब तलब किया है।
झारखंड उच्च न्यायालय ने इस मामले में स्वतः संज्ञान के माध्यम से
यह भी पढ़े | कोविड-19: गोवा में एक दिन में संक्रमण के 94 मामले सामने आए.
दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली
यह भी पढ़े | असम: PM मोदी ने किया बाढ़ से मरने वाले शख्स के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान.
खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। उसने कहा कि इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि किन परिस्थितियों में लॉक डाउन में बच्चे लापता हुए?
न्यायालय ने पूछा कि इन मामलों को लेकर किन- किन थानों में प्राथमिकी दर्ज की गयी और उसपर क्या कार्रवाई की गयी?
इस पर महाधिवक्ता राजीव रंजन ने न्यायालय को बताया कि सरकार इस मामले में संवेदनशील है। बच्चों का गायब होना, जांच का विषय है। सरकार से दिशा- निर्देश लेकर वह मामले में जवाब दायर करेंगे।
न्यायालय ने मामले में राज्य सरकार को दो सप्ताह का समय दिया। सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान झारखंड के गायब हुए 116 बच्चों में से 89 लड़कियां हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY