देश की खबरें | अदालत ने वार्षिक व विकास शुल्क लेने के संबंध में शिक्षा निदेशालय का आदेश निरस्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार के पास निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों द्वारा लिए जाने वाले वार्षिक और विकास शुल्क को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि यह अनुचित रूप से उनके कामकाज को सीमित करेगा।

Corona

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार के पास निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों द्वारा लिए जाने वाले वार्षिक और विकास शुल्क को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि यह अनुचित रूप से उनके कामकाज को सीमित करेगा।

उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा अप्रैल और अगस्त 2020 में जारी दो कार्यालय आदेशों को निरस्त कर दिया जो वार्षिक शुल्क और विकास शुल्क लेने पर रोक लगाते और स्थगित करते हैं। अदालत ने कहा कि वे ‘अवैध’ हैं और दिल्ली स्कूल शिक्षा (डीएसई) अधिनियम एवं नियमों के तहत शिक्षा निदेशालय को दिए गए अधिकारों के बाहर जाते हैं।

न्यायमूर्ति जयंतनाथ ने रेखांकित किया कि स्कूल इस तथ्य के कारण कुछ पैसे बचा रहे हैं कि वे भौतिक रूप से बंद हैं और कहा कि इंडियन स्कूल, जोधुपर बनाम राजस्थान मामले में उच्चतम न्यायालय के ये निर्देश कि स्कूल 15 प्रतिशत की कटौती के साथ वार्षिक शुल्क ले सकेंगे, वे इस मामले में लागू होंगे।

उच्च न्यायालय ने कहा कि एक को छोड़कर शीर्ष अदालत के अन्य निर्देश इस मामले में भी लागू होंगे।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि शैक्षणिक वर्ष 2020-21 की प्रासंगिक अवधि के दौरान छात्रों ने सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं किया है, जिसके एवज में कटौती की जाएगी।

उच्च न्यायालय ने एक निर्देश को संशोधित किया है जो छात्रों द्वारा फीस भुगतान के लिए निर्धारित समय सीमा के संबंध में है। उच्चतम न्यायालय ने इंडियन स्कूल मामले में कहा था कि पांच अगस्त से पहले छह समान मासिक किस्तों में राशि का भुगतान करना होगा।

उच्च न्यायालय ने कहा कि छात्रों को राशि का भुगतान 10 जून से छह मासिक किश्तों में करना होगा।

‘ऐक्शन कमेटी अनएडेड रेकग्नाइज़्ड प्राइवेट स्कूल’ ने पिछले साल अप्रैल और अगस्त में शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दो कार्यालय आदेशों को अदालत में चुनौती दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\