देश की खबरें | अदालत ने वाडिया अस्पतालों को नियंत्रण में लेने का निर्देश देने के अनुरोध वाली अर्जी खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बम्बई उच्च न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान शहर में दो वाडिया अस्पतालों को नियंत्रण में लेने की महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी को निर्देश देने के अनुरोध वाली अर्जी शुक्रवार को तब खारिज कर दी कि जब याचिकाकर्ता अपनी प्रमाणिकता साबित करने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जमा कराने में असफल रहा।

जियो

मुंबई, 29 मई बम्बई उच्च न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान शहर में दो वाडिया अस्पतालों को नियंत्रण में लेने की महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी को निर्देश देने के अनुरोध वाली अर्जी शुक्रवार को तब खारिज कर दी कि जब याचिकाकर्ता अपनी प्रमाणिकता साबित करने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जमा कराने में असफल रहा।

इससे पहले इस सप्ताह मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्त और न्यायमूर्ति के के तातेद की एक खंडपीठ ने पंजक फडनीस से कहा था कि वह अर्जी पर सुनवायी से पहले अपनी प्रमाणिकता दिखाने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जमा करें। याचिकाकर्ता ने अपने गैर पंजीकृत थिंकटैंक अभिनव भारत कांग्रेस के जरिये याचिका दायर की थी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- साइक्लोन अम्फान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है.

अदालत ने शुक्रवार को कहा कि चूंकि फडनीस राशि जमा कराने में असफल रहे इसलिए याचिका खारिज की जाती है।

याचिकाकर्ता ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका और राज्य सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि वे कोविड-19 महामारी के बीच बाई जरबाई वाडिया बाल अस्पताल और मध्य मुंबई स्थित नौरोजी वाडिया मैटरनिटी हॉस्पिटल को नियंत्रण में ले लें।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: रेलवे ने श्रमिकों से की धैर्य रखने की अपील, कहां गर्भवती महिलाएं, वृद्ध न करें सफर.

दोनों अस्पतालों और बीएमसी ने अर्जी का विरोध किया था और कहा था कि फडनीस वाडिया के पूर्व कर्मचारी हैं और उन्होंने अर्जी अपने निजी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए दायर की है।

अदालत ने गत 26 मई को कहा था कि प्रथम दृष्टया हो सकता है कि अर्जी जनहित में दायर नहीं की गई हो बल्कि किसी गुप्त मंशा के तहत दायर की गई हो इसलिए याचिकाकर्ता की प्रमाणिकता संदिग्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\