देश की खबरें | अदालत ने नेजारू हत्याकांड के आरोपी की पैरोल याचिका खारिज की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उडुपी की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने नेजारू में एक परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोपी प्रवीण चौगुले की पैरोल याचिका खारिज कर दी है।
मंगलुरु, 10 फरवरी उडुपी की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने नेजारू में एक परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोपी प्रवीण चौगुले की पैरोल याचिका खारिज कर दी है।
आरोपी ने आठ फरवरी को दायर याचिका में कहा था कि वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के सांगली जाना चाहता है, जिसकी एक फरवरी को मौत हो गई थी।
हालांकि, वरिष्ठ सहायक लोक अभियोजक एच. एम. नदाफ ने याचिका का विरोध किया।
उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने अपने भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है, जिससे अनुरोध की वैधता पर संदेह पैदा हो गया है।
न्यायाधीश दीपा ने दलीलों पर गौर करने के बाद आरोपी की पैरोल याचिका खारिज कर दी।
इस बीच, पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच टीम 12 फरवरी को उडुपी अदालत में हत्या के मामले में आरोपपत्र दाखिल करने वाली है। पिछले साल 12 नवंबर को आरोपी ने एक परिवार के चार लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

