देश की खबरें | न्यायालय का उम्रकैद की सजा भुगत रहे स्वयंभू बाबा रामपाल को पैरोल देने से इंकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने हत्या के मामलों में उम्र कैद की सजा भुगत रहे हरियाणा के स्वयंभू बाबा रामपाल को पैरोल पर रिहा करने से मंगलवार को इंकार कर दिया।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने हत्या के मामलों में उम्र कैद की सजा भुगत रहे हरियाणा के स्वयंभू बाबा रामपाल को पैरोल पर रिहा करने से मंगलवार को इंकार कर दिया।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई के बाद रामपाल की याचिका खारिज कर दी। रामपाल बुधवार को अपनी पौत्री की शादी में शामिल होने के लिये पैरोल चाहता था।

यह भी पढ़े | राजस्थान में शुरू हुआ सियासी नाटक, बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने पुलिस पर लगाया जबरन कैद करने का आरोप.

हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला थाने में 19 नवंबर, 2014 को दर्ज हत्या के मामले में रामपाल और उसके 13 अनुयायियों को अदालत ने 17 अक्टूबर, 2018 को उम्र कैद की सजा सुनायी थी। अदालत ने इन सभी को हत्या, लोगों को गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने और आपराधिक साजिश के अपराध का दोषी पाया था।

रामपाल के इस आश्रम में 19 नवंबर, 2014 को एक महिला का शव बरामद हुआ था। रामपाल को उसी दिन हत्या और दूसरे आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: फ्लाईओवर पर सड़क के बीच आकर टाइगर ने लगाई ऐसी दहाड़, देखते ही देखते थम गया यातायात (Watch Viral Video).

इंजीनियर से स्वयंभू बाबा बने रामपाल को 18 नवंबर, 2014 को चार महिलाओं और एक बच्चे की मृत्यु से संबंधित एक अन्य मामले में अदालत ने 16 अक्टूबर, 2018 को उम्र कैद की सजा सुनायी थी।

पुलिस ने नवंबर, 2014 में रामपाल को गिरफ्तार किया था। उसके 15000 से ज्यादा अनुयायियों ने 12 एकड़ में फैले इस आश्रम को घेर लिया था। इस दौरान हुयी हिंसा में पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गयी थी।

स्वयंभू बाबा बनने से पहले रामपाल हरियाणा सरकार में जूनियन इंजीनियर था लेकिन उसने मई 1995 में सरकारी नौकरी छोड़ दी। बाद में उसने हिसार के बरवाला और फिर रोहतक जिले में अपने आश्रम स्थापित किये। वह हरियाणा के गांव-गांव और जिले-जिले में घूम-घूमकर प्रवचन दिया करता था।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\