देश की खबरें | अदालत ने दिवाली के दौरान पटाखे चलाने की अवधि घटा कर दो घंटे की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बम्बई उच्च न्यायालय ने अपने पहले के आदेश में शुक्रवार को संशोधन किया और कहा कि वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिवाली के दौरान पटाखे केवल रात 8 बजे से 10 बजे के बीच ही चलाये जा सकते हैं।

मुंबई, 10 नवंबर बम्बई उच्च न्यायालय ने अपने पहले के आदेश में शुक्रवार को संशोधन किया और कहा कि वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिवाली के दौरान पटाखे केवल रात 8 बजे से 10 बजे के बीच ही चलाये जा सकते हैं।

मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ ने 6 नवंबर को महाराष्ट्र में सभी नगर निगम प्राधिकरणों की सीमा के अंदर शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच तीन घंटे के लिए पटाखे चलाने की अनुमति दी थी।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि मुंबई में पटाखे चलाने में कमी देखी जा रही है।

मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय ने कहा, "हम दिल्ली न बनें। हम मुंबईवासी बने रहें।"

पीठ ने कहा कि महानगर में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब बना हुआ है। अदालत ने कहा, ‘‘हम एक आपात और गंभीर स्थिति में हैं। बहुत सारे प्रयास किए गए हैं, लेकिन शायद कुछ और करने की जरूरत है।"

पीठ ने कहा कि वह छह नवंबर के अपने आदेश में संशोधन कर रही है। पीठ ने कहा, ''पटाखे चलाने का समय रात आठ बजे से 10 बजे तक सीमित रहेगा।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘6 नवंबर के आदेश के अन्य सभी निर्देश 19 नवंबर तक लागू रहेंगे।''

अदालत ने कहा कि 19 नवंबर के बाद संबंधित नगर निगम एक्यूआई पर विचार करने के बाद तय करेंगे कि मलबा ले जाने वाले वाहनों को महानगर में प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं।

अदालत कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण के संबंध में स्वत: संज्ञान से ली गई एक याचिका भी शामिल थी।

अदालत इस मामले में अगली 11 दिसंबर को करेगी।

इस बीच मुंबई महानगर पालिका प्रमुख इकबाल चहल ने शुक्रवार को नागरिकों से अपील की कि वे बम्बई उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करें और दिवाली के दौरान केवल रात 8 बजे से 10 बजे के बीच ही पटाखे चलायें।

चहल ने एक वीडियो संदेश में आग्रह किया, "मैं आप सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि अदालत के निर्देशों का पालन करें और पटाखे न चलायें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका