देश की खबरें | अदालत ने फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ दुष्कर्म मामले की सुनवाई की रिपोर्टिंग पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां की एक अदालत ने नन से दुष्कर्म के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ चल रही सुनवाई की खबर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बिना अनुमति के प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोट्टयम, 15 सितंबर यहां की एक अदालत ने नन से दुष्कर्म के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ चल रही सुनवाई की खबर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बिना अनुमति के प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गोपकुमार जी ने आदेश जारी कर मामले की सुनवाई या प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी खबर मीडिया में प्रकाशित करने पर रोक लगा दी। मीडिया में बिना पूर्व अनमुति के गवाहों की ओर से दिए गए सबूत पर भी चर्चा की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़े | केंद्र सरकार ने कहा, लॉकडाउन में Fake News के कारण प्रवासी श्रमिकों ने किया पलायन.

अदालत ने यह आदेश मुलक्कल की याचिका पर दिया जिसमें उन्होंने मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने का अनुरोध किया था और आरोप लगाया था कि अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के शुरुआत में गवाहों की धारा-161 के तहत हुए बयान को लीक किया जिसके बाद मीडिया ने इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा शुरू कर दी।

न्यायाधीश ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे साबित हो कि अभियोजन ने धारा-161 (गवाह द्वारा पुलिस के समक्ष दर्ज बयान) के तहत दर्ज बयान को मीडिया से साझा किया।

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कोरोंना महामारी के लिए घोषित आर्थिक राहत पैकेज को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, कहा- अब तक 1 लाख करोड़ रुपये खर्च नहीं हुए.

उन्होंने कहा, ‘‘गवाह का बयान सार्वजनिक सूचना है, लेकिन ऐसे बयान पीड़ित द्वारा दिए गए बयान से अलग होने चाहिए।’’

न्यायाधीश ने कहा कि रोक केवल पीडित की पहचान जाहिर करने पर है।

गौरतलब है कि अदालत ने 18 अगस्त को आरोपी के लिए खिलाफ आरोप तय किए थे और मामले की सुनवाई शुरू हुई है।

गौरतलब है कि एक नन ने जालंधर धर्मक्षेत्र के बिशप मुलक्कल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। कोट्टयम जिले में जून 2018 में दर्ज शिकायत के मुताबिक मुलक्कल ने वर्ष 2014 से वर्ष 2016 के बीच उसका यौन उत्पीड़न किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\