देश की खबरें | एनएलयूडी में दिल्ली के छात्रों के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण पर अदालत ने रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली (एनएलयूडी) में राष्ट्रीय राजधानी के छात्रों के लिये 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित रखने के फैसले पर सोमवार को रोक लगा दी।

नयी दिल्ली, 29 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली (एनएलयूडी) में राष्ट्रीय राजधानी के छात्रों के लिये 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित रखने के फैसले पर सोमवार को रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने विश्वविद्यालय को 2 जुलाई या उससे पहले प्रवेश के बारे में नयी अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | Punjab Cow Creates Record: पंजाब के करनाल में एक गाय ने 24 घंटे में दिया 76 लिटर दूध, बनाया रिकॉर्ड.

अदालत ने यह अंतरिम आदेश एनएलयूडी के छात्रों और पूर्व छात्रों की याचिका पर दिया। इस याचिका में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के आरक्षण के फैसले को चुनौती देते हुए कहा गया है, ''यह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय चरित्र और उत्कृष्टता के मानकों पर प्रहार करता है।''

छात्रों ने दिल्ली में एक संस्थान से योग्यता परीक्षाएं पास कर चुके आवेदकों को विश्वविद्यालय में 50 प्रतिशत आरक्षण देने के खिलाफ याचिका दायर की थी।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के 3 नए पॉजिटिव मामले आए सामनें, 7 संक्रमितों की हुई मौत: 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

याचिका में कहा गया है कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2020 है।

अदालत इस मामले में अब 18 अगस्त को आगे सुनवाई होगी।

याचिका में एनएलयूडी में सीटें 80 बढ़ाकर 120 करने के कदम को भी चुनौती देते हुए कहा गया है कि यह विश्वविद्यालय की गवर्निंग काउंसिल के निर्णय के खिलाफ है। याचिका में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में छात्रावास, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों के लिये आवास और कक्षाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\