देश की खबरें | कृषि कानूनों पर न्यायालय का आदेश भाजपा नीत केन्द्र सरकार की नैतिक हार : शिअद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को कहा कि अगले आदेश तक तीनों नए कृषि कानूनों को लागू करने पर उच्चतम न्यायालय की रोक भाजपा नीत केन्द्र सरकार की नैतिक हार है।
चंडीगढ़, 12 जनवरी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को कहा कि अगले आदेश तक तीनों नए कृषि कानूनों को लागू करने पर उच्चतम न्यायालय की रोक भाजपा नीत केन्द्र सरकार की नैतिक हार है।
शिअद ने न्यायालय के आदेश के मद्देनजर पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां पार्टी की कोर समिति की बैठक की।
पार्टी अध्यक्ष के प्रधान सलाहकार हरचरण बैंस ने कहा कि समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है कि ‘‘उच्चतम न्यायालय का आदेश किसान विरोधी कानूनों को परित किए जाने से पहले शिअद द्वारा उठाए गए कदमों और उसके रुख का पूरी तरह समर्थन करता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने तब भी कहा था कि कानूनों को टाला जाए। विधयेक को सदन में रखने से पहले किसानों की सहमति ली जाए और सदन की प्रवर समिति गठित की जाए।’’
बैंस ने इंगित किया कि कैसे कृषि कानूनों को लेकर पार्टी ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ा और हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद छोड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

