देश की खबरें | अदालत रिया, शौविक की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को आदेश पारित कर सकती है
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 सितम्बर यहां की एक विशेष अदालत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थों के एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को आदेश पारित कर सकती है।

विशेष न्यायाधीश जी बी गुराव ने बृहस्पतिवार को चक्रवर्ती भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना।

यह भी पढ़े | परेश रावल बने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के नए अध्यक्ष: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी न्यायाधीश ने सुनवाई की।

इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। सभी जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को आदेश पारित किये जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Odisha Govt Issues Guidelines for Durga Puja, Kali Puja and Laxmi Puja: ओडिशा की सरकार ने दुर्गापूजा, लक्ष्मी पूजा और कालीपूजा के लिए जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन.

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार कर लिया था जो अभी न्यायिक हिरासत में है।

शौविक और सैमुअल मिरांडा को एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की तीन संघीय एजेंसियां एनसीबी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि राजूपत गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास में मृत पाये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)