देश की खबरें | अदालत ने अनिल देशमुख के वकील, सोशल मीडिया प्रबंधक को दस्तावेज लीक मामले में जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा और उनके सोशल मीडिया प्रबंधक गजेंद्र तुमाने को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिक जांच रिपोर्ट कथित तौर पर लीक होने से जुड़े मामले में जमानत दे दी है। यह रिपोर्ट देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने से संबंधित थी।

नयी दिल्ली, एक फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा और उनके सोशल मीडिया प्रबंधक गजेंद्र तुमाने को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिक जांच रिपोर्ट कथित तौर पर लीक होने से जुड़े मामले में जमानत दे दी है। यह रिपोर्ट देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने से संबंधित थी।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने सोमवार को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की जमानत राशि पर उनमें से प्रत्येक को जमानत दी।

हालांकि, न्यायाधीश ने आरोपियों को जांच में सहयोग करने और छह माह तक महीने में एक बार जांच एजेंसी के समक्ष हाजिरी देने का भी निर्देश दिया।

अदालत ने आरोपियों को उसकी अनुमति के बगैर देश से बाहर नहीं जाने और गवाहों को प्रभावित करने की किसी भी तरह की कोशिश नहीं करने का भी निर्देश दिया।

गौरतलब है कि 29 अगस्त 2021 को सीबीआई की प्राथमिक जांच का कथित हिस्सा रही एक रिपोर्ट मीडिया को लीक हो गई थी। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि जांच एजेंसी इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि ‘अनिल देखमुख द्वारा कोई संज्ञेय अपराध नहीं किया गया है।’’

सीबीआई की आंतरिक जांच में पाया गया था कि देशमुख की कानूनी टीम ने एजेंसी की प्राथमिक जांच में सीबीआई के निचले रैंक के अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका