देश की खबरें | अदालत ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में हेडकांस्टेबल को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में दिल्ली पुलिस के एक हेडकांस्टेबल को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में दिल्ली पुलिस के एक हेडकांस्टेबल को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।

मामला परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों के बैठने से जुड़ा है।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने हेडकांस्टेबल विनीत कुमार को 25,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर जमानत दे दी।

अदालत ने कहा कि मामले में जांच पहले ही पूरी हो चुकी बताई जा रही है और जांच अधिकारी को उसकी हिरासत की जरूरत नहीं है।

इसने उल्लेख किया कि विनीत के वकील ने बताया है कि आरोपी के ससुर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया और उसकी पत्नी कई बीमारियों से पीड़ित है।

अदालत ने कहा कि मामले के तथ्यों, परिस्थितियों, अपराध की प्रकृति, आरोपी की आयु और सामाजिक पृष्ठभूमि तथा उसके परिवार की परिस्थितियों पर विचार करते हुए उसकी जमानत याचिका स्वीकार की जाती है।

आरोपी के खिलाफ कर्मचारी चयन आयोग के अवर सचिव एच एल प्रसाद द्वारा आगे भेजी गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रसाद ने सात दिसंबर 2020 को सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह से मिली शिकायत को आगे भेजा था जिसमें कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\