जरुरी जानकारी | बोकरों के खिलाफ मामले में सैट को एक्सचेंज की बात सुनने का न्यायालय का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लि. (एनएसईएल) ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कुछ ब्रोकरों को इस काम के लिए ‘सही और उपयुक्त नहीं’ करार दिए जाने के मामले में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) को एनएसईएल शेयर बाजार को अपनी अपील प्रस्तुत करने की अनुमति देने का निर्देश दिया है।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लि. (एनएसईएल) ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कुछ ब्रोकरों को इस काम के लिए ‘सही और उपयुक्त नहीं’ करार दिए जाने के मामले में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) को एनएसईएल शेयर बाजार को अपनी अपील प्रस्तुत करने की अनुमति देने का निर्देश दिया है।

एनएसईएल ने एक बयान में कहा कि शीर्ष अदालत ने ब्रोकरों की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पी चिदंबरम की दलीलों को खारिज कर दिया।

बयान के अनुसार न्यायाधिकरण ने विलम्ब के तकनीकी आधार पर याचिका को दाखिल करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद एनएसई को उच्चतम न्यायालय में जाना पड़ा था।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जांच के बाद जिंस खंड में कई ब्रोकरों को काम के लिए ‘सही और उपयुक्त नहीं’ करार दिया था। नियामक ने ब्रोकरों मोतीलाल ओसवाल कमोडिटीज, इंडिया इनफोलाइन कमोडिटीज, फिलीप कमोडिटीज, आनंद राठी कमोडिटीज और जियोफिन कॉमट्रेड को कामकाज में गड़बड़ी का दोषी पाया था।

नियामक का आदेश मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई और एनएसईएल की शिकायत पर आया था।

बयान में कहा गया है, ‘‘इन ब्रोकरेज कंपनियों को निश्चित रिटर्न का आश्वासन देने, अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) में गड़बडी, फर्जी ग्राहक बनाकर बेनामी फंड का उपयोग और ग्राहकों को उनके एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) के जरिये पैसा लेकर एनएसईएल में कारोबार करने को आकर्षित करने का दोषी पाया गया था।’’

सेबी के आदेश को ब्रोकरों ने न्यायाधिकरण में चुनौती दी थी।

एनएसईएल इस मामले में प्रभावित पक्ष था। जब सेबी ने शेयर बाजार के इस मामले में आरोपों और साक्ष्यों पर विचार नहीं किया, तब उसने सैट में अपील दायर की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी