देश की खबरें | अदालत का निर्देश: डीयू तात्कालिक आवश्यकता वाले छात्रों को सात दिन में डिजिटल डिग्री जारी करे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय को निर्देश दिया कि वह उन छात्रों को सात कार्य दिवसों के भीतर डिजिटल डिग्री जारी करे जो पहले ही स्नातक कर चुके हैं और जिन्हें किसी विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए या फिर रोजगार के लिए दस्तावेज की तत्काल आवश्यकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय को निर्देश दिया कि वह उन छात्रों को सात कार्य दिवसों के भीतर डिजिटल डिग्री जारी करे जो पहले ही स्नातक कर चुके हैं और जिन्हें किसी विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए या फिर रोजगार के लिए दस्तावेज की तत्काल आवश्यकता है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और इसके वकीलों के बीच समन्वय की कमी है जिन्हें विश्वविद्यालय से उचित निर्देश नहीं मिल रहा।

यह भी पढ़े | Nyima Tenzin Funeral: लद्दाख में शहीद हुए स्पेशल फ्रंटियर फोर्स कमांडो को ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो.

उच्च न्यायालय ने इस बात पर नाराजगी जताई कि इसके पूर्व के आदेश के बावजूद विश्वविद्यालय उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान नहीं कर रहा है और दस्तावेज जारी करने संबंधी ई-मेल में सबूतों की भौतिक प्रति की मांग कर रहा है।

न्यायमूर्ति सिंह ने डीयू को निर्देश दिया कि वह बताए कि अत्यावश्यक और गैर-अत्यावश्यक आग्रह पर डिजिटल डिग्री कब तक जारी की जाएंगी।

यह भी पढ़े | Kohinoor Electronics Director Vishal Mewani Death: मुंबई में दर्दनाक हादसा, ‘कोहिनूर इलेक्ट्रॉनिक्स’ के निदेशक विशाल मेवाणी की लिफ्ट के शॉफ्ट में फंसने से मौत.

अदालत ने कहा कि डीयू की वेबसाइट पर डिजिटल डिग्री के लिए पहले ही अत्यावश्यक आग्रह कर चुके छात्रों को फिर से विश्वविद्यालय को एक ई-मेल भेजना होगा और वे विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश या रोजगार के उद्देश्य सहित तात्कालिक आवश्यकता के उल्लेख वाला कोई भी दस्तावेज संलग्न करें।

न्यायमूर्ति सिंह ने कहा, ‘‘ऐसे छात्रों के लिए, सात कार्य दिवसों में डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। दस्तावेजों की भौतिक प्रति की जरूरत को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल