देश की खबरें | न्यायालय ने 2002 के गोधरा ट्रेन कांड में तीन दोषियों को जमानत से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन दोषियों की जमानत याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दीं और उसे ‘बहुत गंभीर घटना’ करार दिया जिसके बाद गुजरात में भयावह सांप्रदायिक दंगे हुए थे।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन दोषियों की जमानत याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दीं और उसे ‘बहुत गंभीर घटना’ करार दिया जिसके बाद गुजरात में भयावह सांप्रदायिक दंगे हुए थे।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘यह घटना बहुत गंभीर थी। किसी एक व्यक्ति की हत्या का सवाल नहीं है।’’

शीर्ष अदालत ने कहा कि वह मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली अपीलों को किसी उचित पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करेगी।

पीठ में न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे। पीठ ने दोषियों सौकत यूसुफ इस्माइल मोहन, बिलाल अब्दुल्ला इस्माइल बादाम घांची और सिद्दीक को इस स्तर पर जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया।

दोषियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने पीठ से कहा कि निचली अदालत ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और उनमें से एक साढ़े 17 साल से अधिक समय से हिरासत में है और दूसरा 20 साल से जेल में है।

पीठ ने कहा, ‘‘अपीलकर्ताओं की विशिष्ट भूमिका को ध्यान में रखते हुए, इस स्तर पर, हम उन्हें जमानत पर रिहा करने के इच्छुक नहीं हैं।’’

हेगड़े ने दलील दी कि इनमें से दो पर हिंसा के दौरान पथराव और लोगों के आभूषण लूटने जैसे हल्के फुल्के आरोप हैं।

गुजरात सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने तीनों दोषियों के खिलाफ निचली अदालत के निष्कर्षों का जिक्र किया और कहा कि उनमें से एक मुख्य षड्यंत्रकर्ता है जिसने भीड़ को उकसाया था जिसके पास घातक हथियार थे।

पीठ ने कहा, ‘‘तीनों की सक्रिय भूमिका रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें