देश की खबरें | अदालत ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने के मामले में अग्रिम ज़मानत से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक साइबर घोटाले के कथित सरगना को अग्रिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक साइबर घोटाले के कथित सरगना को अग्रिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति अमित महाजन ने कहा कि हिरासत में पूछताछ को अधिक प्रभावी माना जाता है और अग्रिम जमानत जांच में हस्तक्षेप करती है, इसलिए अदालत को अग्रिम जमानत देने की अपनी शक्ति का प्रयोग करने में सावधानी बरतनी चाहिए।

अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि अग्रिम ज़मानत के आदेश का इस्तेमाल कवच के तौर पर किया जा सकता है। उसने कहा कि आवेदक के खिलाफ लगाए गए आरोप हल्के नहीं हैं और उसने जांच में सहयोग नहीं किया है।

उच्च न्यायालय ने हाल के अपने आदेश में कहा कि गिरफ्तारी जांच प्रक्रिया का हिस्सा है ताकि न सिर्फ आरोपी की मौजूदगी सुनिश्चित हो, बल्कि अन्य उद्देश्यों की भी पूर्ति हो।

आदेश के मुताबिक, “ अग्रिम जमानत नियमित रूप से नहीं दी जानी चाहिए और इसे केवल तभी दिया जाना चाहिए जब अदालत आश्वस्त हो जाए कि इस असाधारण उपाय का इस्तेमाल करने की परिस्थिति है।”

साल 2020 में दर्ज एक प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आवेदक अमेरिकी नागरिकों को धोखा देने के लिए एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। दावा किया गया कि आवेदक कॉल सेंटर का मालिक है और वह इस घोटाले में सक्रिय रूप से शामिल था जो अमेरिकी नागरिकों के ‘सोशल सोसाइटी नंबर’ का दुरुपयोग कर किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड