जरुरी जानकारी | स्टरलाइट कारखाना खोलने की अनुमति नहीं देने के अदालत के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता ने मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में तमिलनाडु के तुतीकोरिन में स्टरलाइट कॉपर कारखाना को फिर से खोले जाने की अनुमति देने से इनकार किया है।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता ने मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में तमिलनाडु के तुतीकोरिन में स्टरलाइट कॉपर कारखाना को फिर से खोले जाने की अनुमति देने से इनकार किया है।

कंपनी का यह कारखाना प्रदूषण संबंधी चिंताओं के कारण मई 2018 से बंद है।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

तमिलनाडु सरकार ने पहले ही शीर्ष अदालत में याचिका (कैविएट) दायर कर मामले में कोई भी आदेश देने से पहले उसका पक्ष सुने जाने का आग्रह किया है।

मद्रास उच्च न्यायालय ने 18 अगस्त को कंपनी की तांबा इकाई फिर से खोलने के आग्रह वाली याचिका को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

उच्च न्यायालय ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इस रुख को स्वीकार किया कि कंपनी ने कारखाने के परिचालन में प्रदूषण पर ध्यान नहीं दिया।

उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें मई 2018 में कंपनी को अपना कारखाना बंद करने को कहा गया था।

वेदांता ने फरवरी 2019 में उच्च न्यायालय में अर्जी देकर स्टरलाइट संयंत्र खोले जाने की अनुमति देने का आग्रह किया था। यह कारखाना राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 23 मई, 2018 के आदेश के बाद से बंद है। कारखाने को लेकर 21 और 22 मई, 2018 को उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलियों से 13 लोगों की मौत हो गयी थी।

कंपनी ने उच्चतम न्यायाल के सुझाव पर उच्च न्यायालय में अपील की थी। शीर्ष अदालत ने 18 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के स्टरलाइट संयंत्र खोलने की अनुमति देने के आदेश को खारिज कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान