एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अदालत ने कालका जी मंदिर के पुनर्विकास योजना को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने श्री कालकाजी मंदिर के पुनर्विकास योजना को मंजूरी देते हुए नगर निगम को प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित करने के लिए कहा है।

देश की खबरें | अदालत ने कालका जी मंदिर के पुनर्विकास योजना को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने श्री कालकाजी मंदिर के पुनर्विकास योजना को मंजूरी देते हुए नगर निगम को प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित करने के लिए कहा है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने मंदिर और उसके परिसर से जुड़ी योजना को मंजूरी दे दी।

अदालत मंदिर परिसर में और उसके आसपास नागरिक सुविधाओं और सफाई से जुड़ी दलीलों पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने निर्देश दिया कि मंदिर प्रशासक वास्तुकारों द्वारा पेश ‘लेआउट’ योजना दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के टाउन प्लानिंग विभाग को भेजें।

अदालत ने अपने एक हालिया आदेश में कहा कि एमसीडी के अधिकारी वास्तुकार और प्रशासक के साथ संयुक्त बैठक करेंगे ताकि श्री कालकाजी मंदिर के पुनर्विकास के लिए मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू हो सके।

अदालत ने मामले में 12 जनवरी से पहले एक रिपोर्ट मांगी और स्पष्ट किया कि पुनर्विकास योजना को उचित चरण में दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग को भी भेजा जाए।

न्यायमूर्ति सिंह ने 2021 में, सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जे आर मिधा को मंदिर का प्रशासक नियुक्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).