देश की खबरें | अदालत ने मुंबई पुलिस को वसूली के मामले में सचिन वाजे को हिरासत में लेने की अनुमति दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को उपनगर गोरेगांव में उनके खिलाफ दर्ज वसूली के एक मामले में उन्हें हिरासत में लेने की मुंबई पुलिस को अनुमति दे दी।
मुंबई, 29 अक्टूबर मुंबई की एक विशेष अदालत ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को उपनगर गोरेगांव में उनके खिलाफ दर्ज वसूली के एक मामले में उन्हें हिरासत में लेने की मुंबई पुलिस को अनुमति दे दी।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह भी इस मामले में आरोपी हैं। वाजे, एंटीलिया विस्फोटक सामग्री वाहन व मनसुख हिरन हत्या मामले में अभी नवी मुंबई की तलोजा जेल में कैद हैं।
सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाये जाने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वाहन से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।
गोरेगांव पुलिस थाने में दर्ज वसूली के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने विशेष अदालत से वाजे को हिरासत में देने की मांग की थी।
विशेष न्यायाधीश ए टी वानखेड़े ने जेल अधिकारियों को उन्हें एक नवंबर को मुंबई पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया।
इस बीच, अपराध शाखा ने एक मजिस्ट्रेट अदालत का रुख कर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

