देश की खबरें | अदालत ने एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप से किया बरी, लूट के लिए दोषी ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप से बरी करते हुए कहा कि किसी स्थिति की दो व्याख्याएं संभव होने की स्थिति में अदालत का झुकाव आरोपी के पक्ष में होगा।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप से बरी करते हुए कहा कि किसी स्थिति की दो व्याख्याएं संभव होने की स्थिति में अदालत का झुकाव आरोपी के पक्ष में होगा।

अदालत ने, हालांकि उक्त व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 394 (लूट के दौरान जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 397 (हत्या के प्रयास या गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के लिए लूट या डकैती) के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) सचिन सांगवान, ऑटो चालक सलामत खान को चाकू मारने और उसे लूटने के आरोपी सुधाकर के खिलाफ एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। सुधाकर पर ऑटो चालक पर चार मार्च, 2016 को ओखला में चाकू मारने का आरोप था।

न्यायाधीश ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि पीड़ित को "घातक चोट लगना या उसकी मृत्यु होना निश्चित" था। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह स्थापित कानूनी स्थिति है कि ऐसे मामले में जब किसी स्थिति की दो व्याख्याएं संभव होती हैं, अदालत आरोपी के पक्ष में व्याख्या करेगी।’’

एएसजे सांगवान ने एक हालिया फैसले में कहा, ‘‘तदनुसार, अदालत का मानना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला उचित संदेह से परे साबित नहीं होता।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी का मकसद हिंसा करके लूट करना था, लेकिन ऐसा कोई शब्द नहीं बोला गया था जिससे पीड़ित की हत्या करने का इरादा स्पष्ट हो तथा मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के अनुसार, पीड़ित पर चाकू से केवल एक वार किया गया था, जो गंभीर नहीं था।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मौजूदा परिस्थितियों में, यह संदेहास्पद है कि क्या आरोपी का इरादा पीड़ित की जान लेने का था।’’

अदालत ने हालांकि, सुधाकर को आईपीसी की धारा 394 और 397 के तहत अपराध का दोषी ठहराया।

अदालत ने कहा, ‘‘आरोपी सुधाकर को आईपीसी की धारा 394, 397 और 34 के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। हालांकि, आरोपी अरुण को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।’’

ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर सुधाकर और अरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को करना तय किया, जब सजा पर दलीलें सुनी जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\