देश की खबरें | पुणे में अपने बच्चे को छोड़ देने वाले दंपति को गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे के खड़की में एक गिरजाघर के समीप चार महीने के अपने बेटे को कथित रूप से छोड़ देने को लेकर एक विवाहित दंपति को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, नौ अक्टूबर महाराष्ट्र में पुणे के खड़की में एक गिरजाघर के समीप चार महीने के अपने बेटे को कथित रूप से छोड़ देने को लेकर एक विवाहित दंपति को गिरफ्तार किया गया है।

खड़की थाने के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मंगलवार को सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों को शॉल में लिपटा तीन-चार महीने का शिशु नजर आया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Shocker: पुजारी को जिंदा जलाने के मामले को लेकर बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, कहा-सूबे में गुंडों का राज.

उन्होंने बताया कि शिशु को ससून जनरल अस्पताल में भेजा गया और उसकी तस्वीर संदेशवाहक एप के माध्यम से प्रसारित की गयी तथा थाने के पुलिसकर्मियों ने अपने संदेशवाहक एप पर यह तस्वीर लगायी।

अधिकारी ने बताया कि शिशु की तस्वीर उसके मामा ने पहचान ली और उसने आरोपियों से संपर्क किया, तब आरोपियों ने दावा किया कि शिशु मर चुका है।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी की ‘हवा से पानी बनाने का’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उड़ाया मजाक, BJP ने की निंदा.

पुलिस के अनुसार तब व्यक्ति अपने बहन-बहनोई को अस्पताल लेकर गया और उनकी झूठ पकड़ी गयी। पुलिस का कहना है कि दंपति ने बच्चे को छोड़ देने की बात मान ली।

अधिकारी ने बताया कि दरअसल शिशु के पिता को संदेह था कि यह उसका बच्चा नहीं है और उसने पत्नी से कहा कि यदि वह उसके साथ रहना चाहती है तो बच्चे से मुक्ति पानी होगी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट