Hyderabad Fire Breaks: हैदराबाद में घर में आग लगने से दंपत्ति की दम घुटने से मौत
हैदराबाद में एक घर में रखे पटाखों में आग लग जाने से एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की दम घुटने के कारण मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
हैदराबाद, 29 अक्टूबर : हैदराबाद में एक घर में रखे पटाखों में आग लग जाने से एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की दम घुटने के कारण मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि सोमवार देर रात जब परिवार भोजन तैयार कर रहा था तभी अचानक गैस चूल्हे से निकली चिंगारी पटाखे के डिब्बे पर जा गिरी. पटाखों में आग लग गई और दो कमरों वाले घर में धुआं फैल गया, जिससे दम घुट जाने के कारण दंपत्ति की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : UP Road Accident: सहारनपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
रेन बाजार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद एक और लड़की को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की उम्र 50 वर्ष के आसपास थी. मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

