देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के यमुना पार क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आगरा, चार फरवरी आगरा के यमुना पार क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को नवील गल्ला मंडी के पास की है और मृतकों की पहचान एटा के गांव नगला भिकारी निवासी मोहनलाल (64) और उनकी पत्नी गिरजा देवी (58) के रूप में हुई है।

ट्रांस यमुना थाना के प्रभारी सुमनेश विकल ने कहा, ‘‘ दंपति अपने बेटे से मिलने के लिए बस से आगरा आ रहे थे। दोपहर में दो बजे बस से नवीन गल्ला मंडी के पास उतरने के बाद सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया।’’

उन्होंने बताया कि मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई और गिरजा देवी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विकल ने बताया कि बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य घटना में, शनिवार देर रात सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर देर रात करीब 11 बजे जब कुछ लोग सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी सब्जी मंडी पुल की तरफ से आई एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) ने उन्हें टक्कर मार दी।

उसने बताया कि घटना में घायल हुये तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां फरह दीन दयाल धाम के निवासी राजन को मृत घोषित कर दिया गया और दो अन्य का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के अपराध में मामला दर्ज कर कार चालक अनिकेत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने कहा, ‘‘ मेडिकल जांच में आरोपी के नशे में होने की पुष्टि हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट