देश की खबरें | निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में आग लगने से दंपति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से सोमवार दोपहर एक दंपति की जलकर मौत हो गई। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 22 अप्रैल जिले में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से सोमवार दोपहर एक दंपति की जलकर मौत हो गई। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग भूतल से शुरू हुई, जिससे घर में रखे पटाखों में विस्फोट हो गया।

पुलिस ने बताया कि पटाखों में विस्फोट के कारण घर के मालिक इरफान (57) और उनकी पत्नी समर जहां (55) गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर झुलसे दंपति को बाहर निकाला।

स्थानीय पुलिस की मदद से रिश्तेदारों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनो की मौत हो गयी।

अपर पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पटाखे परिवार के सदस्यों ने एक शादी के लिए खरीदे थे, जो आने वाले सप्ताह में होने वाली थी।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पटाखों की रसीद और शादी का कार्ड दिखाया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड