एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के बूंदी में युगल ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. परिवार द्वारा रिश्ता अस्वीकार किए जाने के कारण एक युगल ने दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन के आगे कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के बूंदी में युगल ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर जान दी

कोटा (राजस्थान), 15 अप्रैल परिवार द्वारा रिश्ता अस्वीकार किए जाने के कारण एक युगल ने दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन के आगे कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बूंदी जिले के इंदरगढ़ थाना अंतर्गत रेलवे लाइन पर शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय बेलनताबाई मीणा और 21 वर्षीय रामकिशन मीणा के शव मिले। दोनों एक ही गांव जय निवास के रहने वाले थे।

पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी।

सहायक उप-निरीक्षक बाबूलाल नागर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे महापुरा रेलवे फाटक से दोनों के क्षत-विक्षत शव बरामद किये गये।

नागर ने बताया कि बेलनताबाई की शादी टोंक जिले के नयागांव गांव के एक व्यक्ति से चार साल पहले हुई थी और वह अपने पति के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौतों के असली कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).