Maharashtra: महाराष्ट्र में ट्रेन की चपेट में आने से दंपति और उसके तीन महीने के बच्चे की मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से एक दंपति और उसके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पालघर, 24 मार्च : महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से एक दंपति और उसके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
वसई रोड़ रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा विरार रेलवे स्टेशन पर आधी रात 12 बजकर करीब 30 मिनट पर हुई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : बलात्कार पीड़िता पहचान उजागर मामला: अदालत ने राहुल के खिलाफ याचिका पर एनसीपीसीआर से मांगा जवाब
पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अजीत पटेल (28), सीमा पटेल (26) और उसके तीन महीने के बच्चे आर्यन के रूप में हुई है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि परिवार उस वक्त रेलवे पटरी पर क्यों था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

